Shadow

himachal news

मुख्यमंत्री ने दिए सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने दिए सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल की विभूतियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल का नाम रोशन करने एवं उल्लेखनीय सेवाओं तथा कार्यों के लिए सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को विभागीय/संस्थान श्रेणी में और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को विभागीय/संस्थान श्रेणी में एवं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) बल्ह, जिला मंडी की स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में सिविल सर्विसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला शिमला के भोंट की चारू शर्मा को और जिला किन्नौर की यंगथंग तहसील के चांगो गांव की छोनज़िन ऐंग्मो को व्यक्गित श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से नवाजा गया। भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य जिला सिरमौर की ...
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

himachal news
मंडी,15 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने इंदिरा मार्केट परिसर स्थित शहीद स्मारक एवं सेरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस व स्काऊट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भव्य परेड निकाली। वहीं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों ने रंगारंग कार्य प्रस्तुत किए। विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आज़ादी के आठ महीनों के बाद वर्ष 1948 को आज ही के दिन 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से हिमाचल चीफ कमीशनर प्रोविंस के रूप में वजूद में आया। हिमाचल को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उस समय के नेतृत्व, प्रजामंडल आंदो...
राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

himachal news
हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा गैर-राजपत्रित पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर एक रैंक उच्च पद देने की घोषणा हिमाचल प्रदेश ने आज 79वां हिमाचल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सम्पूर्ण राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व डीएसपी उमेश्वर राणा ने किया, जिसमें 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, जिला पुलिस किन्नौर...
किन्नौर जिले के टापरी में मुख्यमंत्री ने भू-तापीय ऊर्जा आधारित फल सुखाने की इकाई का निरीक्षण किया

किन्नौर जिले के टापरी में मुख्यमंत्री ने भू-तापीय ऊर्जा आधारित फल सुखाने की इकाई का निरीक्षण किया

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिले के टापरी में स्थापित विश्व की पहली भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज एवं फल सुखाने की संयुक्त इकाई का निरीक्षण किया। यह 1,000 टन क्षमता वाली सुविधा एचपीएमसी और आइसलैंड की एक कंपनी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत विकसित की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस इकाई में कुल 16,963 किलोग्राम फलों का प्रसंस्करण किया गया है। इनमें से 5,105 किलोग्राम फल नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच, जबकि 11,948 किलोग्राम फल जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच प्रसंस्कृत किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए और अधिक लाभकारी सिद्ध होगी। इस प्रणाली के अन्तर्गत फलों के भंडारण और सुखाने के लिए भू-तापीय ऊष्मा का उपयोग किया जाता है। यह क्षेत्र सबसे गर्म तापीय जलस्रोत के लिए भी जा...
मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग – कड़छम जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा कीमुख्यमंत्री ने शोंगटोंग – कड़छम जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग – कड़छम जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा कीमुख्यमंत्री ने शोंगटोंग – कड़छम जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान सतलुज नदी पर बन रही 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग - कड़छम जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना के पावरहाउस, सर्ज शाफ्ट और बैराज क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा परियोजना के पहले चरण को जनवरी, 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि वर्तमान वित्त वर्ष के अंत तक परियोजना का कार्य पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार स्वच्छ ऊर्जा अधोसंरचना को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और हिमाचल में सतत् विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और...
राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा। इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम ...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस

himachal news
*मंडी, 14 अप्रैल।* लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव पहुंचकर दिवंगत सिया गुलेरिया के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने घटनास्थल का दौरा भी किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर व यदोपति ठाकुर, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनिल शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) राजेंद्र गौत्तम, डॉ. राहुल राव व अन्य ...
हिमाचल दिवस पर मंडी के सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल दिवस पर मंडी के सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

himachal news
मंडी, 13 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल दिवस के अवसर पर मंडी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 15 अप्रैल को ऐतिहासिक सेरी मंच, मंडी में आयोजित इस समारोह में लोक निर्माण मंत्री सुबह 11.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे और भव्य मार्चपास्ट की सलामी लेंगे तथा अपना संदेश देंगे। लोक निर्माण मंत्री इससे पहले इंदिरा मार्केट परिसर स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक तथा गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। हिमाचल दिवस के इस समारोह में देशभक्ति और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्ष...
तिब्बतन प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल से भेंट की

तिब्बतन प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल से भेंट की

himachal news
शिमला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि ल्हाकपा त्सेरिंग के नेतृत्व में एक तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तिब्बती समुदाय के बीच हमेशा गहरा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा की उपस्थिति ने राज्य को वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का जीवन करुणा, अहिंसा, शांति और सार्वभौमिक मानव कल्याण का जीवंत उदाहरण है, जो पूरी दुनिया के लोगों को नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं न केवल तिब्बती समुदाय बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में तिब्बती भाइयों और बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर ल्हाकपा त्से...
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।