Shadow

himachal news

आपदा तैयारी व जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता-डॉ पी. एल. शर्मा

आपदा तैयारी व जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता-डॉ पी. एल. शर्मा

himachal news
गोहर (गुढ़ारी), 4 अप्रैल। 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग के गुढ़ारी परिसर में आपदा जागरूकता दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों तथा स्थानीय समुदाय को आपदा तैयारी और जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूक किया गया। अधिष्ठाता डॉ पी. एल. शर्मा ने छात्रों से सतर्क रहने, सुरक्षा उपाय अपनाने तथा समाज में आपदा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया, ताकि आपदा तैयारी और लचीलापन (रिजिलिएंस) की मजबूत भावना विकसित की जा सके। अधिष्ठाता ने 4 अप्रैल 1905 को आए कांगड़ा भूकंप (तीव्रता 7.8–7.9) के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस भूकंप ने व्यापक तबाही और जनहानि का कारण बना था। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 में जारी अद्यतन भूकंपीय जोन मानचित्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश को जोन छह, अर्थात उच्चतम भूकंप जोखिम श्रेणी म...
विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

himachal news
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक पहल की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेगी।...
प्रदेश के दूध उत्पादकों को हर महीने दिए जा रहे 34.18 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ

प्रदेश के दूध उत्पादकों को हर महीने दिए जा रहे 34.18 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें किसानों और दूध उत्पादकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य डेयरी व्यवसाय को ग्रामीण परिवारों के लिए एक विश्वसनीय और लाभदायक आय का स्त्रोत बनाना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार राज्य के दुग्ध उत्पादकों को वित्तीय रूप से सशक्त कर रही है। इस क्रम में प्रदेश के दूध उत्पादकों को औसतन 34.18 करोड़ रुपये प्रतिमाह के वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे है, जो अब तक का सर्वाधिक लाभ है। वर्ष 2024दृ25 में 1.57 लाख लीटर प्रतिदिन के औसत की तुलना में वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) द्वारा प्रतिदिन लगभग 2.70 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है। सरकार के प्रयासों से यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्...
लोक भवन में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस आयोजित

लोक भवन में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस आयोजित

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में आयोजित राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता एवं भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना है। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों को भाईचारे एवं एकता की भावना के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन राज्यों से संबंधित सरकारी कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश में अपने कार्यकाल एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए, जिससे उन्हें यहां प्राप्त आत्मीयता, सहयोग एवं अपनत्व की भावना का पता चलता है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में...