Shadow

himachal news

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

himachal news
मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं। बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से ...
फार्म एक्सेस रोड निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

फार्म एक्सेस रोड निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

himachal news
सरकाघाट (मंडी), 23 अप्रैल। कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने बुधवार को भदरोई में बीपीएमयू सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली उप-परियोजना एफआईएस भदरोई में 430 मीटर लंबे फार्म एक्सेस रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क के लिए कुल 19,43,176 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पवन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि फार्म एक्सेस रोड के निर्माण से किसानों को अपने खेतों तक सुगम पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी और समय व श्रम की बचत होगी। यह पहल क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर बेसिक इंजीनियरिंग स्किल्स कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों से जुड़ी मूलभूत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही किसानों को जाईका की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया। किसानों को सोलर फ...
मुख्यमंत्री से टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री से टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज कांगड़ा जिला के विभिन्न टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज कांगड़ा एयरपोर्ट पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इस विषय को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा क...
मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें। इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। मु...
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास किया। यह पुल टैरेस (पोंग बांध जसूर सड़क) को सथाना (भरवाईं डमताल सड़क) से जोड़ेगा जिससे फतेहपुर और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होगें। इसके अतिरिक्त 13.60 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर के 3.14 करोड़ रुपयें के पार्किंग एवं अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नेे नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट सड़क और 35 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर में शहीद स्मारक का भी शिलान्यास किया। मु...
30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री

30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा ज़िला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाह नहर के प्रमुख अभियन्ता प्रोजेक्ट का कार्यालय, जिसे पहले फतेहपुर से मंडी स्थानांतरित किया गया था, अब पुनः फतेहपुर में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के महिला मंडलों को 20-20 हज़ार रुपये की सहायता प्रदान करने तथा वजीर राम सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्वार के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के जखबड़ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने जनसेवा के उद्देश्य से अढ़ाई करोड़ रुपये की नौकरी छोड़कर राजनीति का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि पठानिया अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं क...
पोषण पखवाड़ा के तहत चोलथरा व जमसाई में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित

पोषण पखवाड़ा के तहत चोलथरा व जमसाई में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित

himachal news
धर्मपुर (मंडी), 20 अप्रैल। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के अवसर पर चोलथरा और जमसाई सर्कल में दो ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की अध्यक्षता  बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने की। उन्होंने सही पोषण-देश रोशन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा कुपोषण को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। शिविरों में समुदाय को संतुलित पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, मातृ एवं शिशु पोषण, एनीमिया की रोकथाम, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में मस्तिष्क विकास जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों में अधिक स्क्रीन समय के प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि  पो...
मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सोमवार सायं कांगड़ा ज़िला के दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी के सपड़ी हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, चेयरमैन कृषि बैंक राम चंद पठानिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी।...
एशियाई विकास बैंक की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया मध्यावधि निरीक्षण, पलौहटा में शुरू होगा ‘मोनोरेल’ पायलट प्रोजेक्ट

एशियाई विकास बैंक की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया मध्यावधि निरीक्षण, पलौहटा में शुरू होगा ‘मोनोरेल’ पायलट प्रोजेक्ट

himachal news
*मंडी, 18 अप्रैल।* प्रदेश के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हिमाचल प्रदेश सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर, इरिगेशन एंड वैल्यू एडिशन (एचपी शिवा) परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एक उच्चस्तरीय टीम इन दिनों मंडी जिले के दौरे पर है। प्रोजेक्ट टीम लीडर डेनिस लोपेज के नेतृत्व में इस टीम में ब्रैंडो एंजेल्स, प्राची शर्मा और दिनेश गोदियाल शामिल हैं। विभिन्न क्लस्टरों का गहन निरीक्षण बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा दो दिवसीय सघन दौरे के दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों की समीक्षा की गई। गत दिवस टीम ने विकास खंड गोपालपुर के भांबला क्लस्टर का दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।  इसके अतिरिक्त आज विकास खंड सुंदरनगर के खग्राओं व पलौहटा-2 क्लस्टर और विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर का दौरा कर जमीनी...
मुख्यमंत्री ने तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। यहां एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और बंगाल की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है और पश्चिम बंगाल के लोगों ने मात्र भ्रष्टाचार ही देखा। पश्चिम बंगाल की जनता के साथ प्रदेश की सरकार ने विश्वासघात किया है और प्रदेश को एक सिंडिकेट चला रहा है। उन्होंने कहा कि केवल नारों से काम नहीं चलता, बल्कि प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना प्रदेश सरकार की ज़िम्मेदारी है। देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को लाना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए और पश्चिम ब...