Shadow

himachal news

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट ने की भेंट

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट ने की भेंट

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष आत्मा राम ने उन्हें फ्रंट की विभिन्न मांगों से अवगत कराया और उन्हें प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में वित्तीय कठिनाइयों और आरडीजी बंद होने के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की, लेकिन केंद्र सरकार ने ओपीएस लागू करने के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता रोक दी है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने 70 ...
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान शिविर

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान शिविर

himachal news
मंडी, 4 अप्रैल। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी गुरसिमर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दिवस की थीम United in Humanity रखी गई है, जिसके तहत मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अध्यक्ष, उपमंडल रेड क्रॉस इकाई गोहर को निर्देश दिए हैं कि वे राजकीय महाविद्यालय गोहर के विद्यार्थियों तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल गोहर व चैलचौक के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि शिविर सफलतापूर्वक आ...
शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम

शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम

himachal news
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार शाम आनी में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए शिक्षकों का कुशल-क्षेम जाना। शिक्षा मंत्री ने अस्पताल में घायल शिक्षक रीना कुमारी और तारा देवी से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दुर्घटना में चार शिक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और एक अपूर्णीय क...
नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

himachal news
मंडी, 02 मई। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 1 से 13 ) एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से आज पांच नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से संतोष ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि नर्वदा देवी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से रजनी चंद्रा तथा कृष्णा ठाकुर ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से वीरेंद्र सिंह आर्य तथा विनोद क...
राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह

राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह

himachal news
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के बाद गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू उपस्थित रहे। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और सेना के अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे।...
लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजित

लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजित

himachal news
लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे दोनों राज्यों के लोगों को इस अवसर को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न प्रदेशों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गुजरात और महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने राज्यपाल के साथ संवाद किया और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी साझा की। राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इसके माध्यम से ...
नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन एक ही नामांकन दाखिल

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन एक ही नामांकन दाखिल

himachal news
मंडी, 29 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। यह नामांकन वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से गगन (59) पुत्र बिहारी लाल, निवासी 79/9 भगवाहन, मंडी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया गया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 1 से 13 एवं एसडीएम मंडी सदर रुपिन्द्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन अन्य किसी भी वार्ड से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं, वार्ड नंबर 14 और 15 से भी कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 14 और 15 एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी। रूपिन्द्र कौर ने बताया कि 30 अप्रैल और 2 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जब...
निटिंग प्रशिक्षण के बाद 8 प्रशिक्षुओं को मिली मशीनें

निटिंग प्रशिक्षण के बाद 8 प्रशिक्षुओं को मिली मशीनें

himachal news
मंडी, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) मंडी द्वारा आजीविका गतिविधियों के तहत बग्गी में संचालित निटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। लगभग साढ़े चार माह तक चले इस प्रशिक्षण में 8 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को परियोजना की ओर से टूलकिट (निटिंग मशीन) प्रदान की गई, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निटिंग जैसे कौशल के माध्यम से महिलाएं घर बैठे भी आय अर्जित कर अपने परिवार की आर...
नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

himachal news
मंडी, 28 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर संस्कृति सदन कांगनीधार में मतदान अधिकारियों के लिए पहली रिहर्सल आयोजित की गई। 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए 15 वार्डों के 38 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जाएगा। रिहर्सल में कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान सदर उपमण्डल से 66 पीठासीन अधिकारी, 67 सहायक पीठासीन अधिकारी, 74 मतदान अधिकारी-1 तथा 72 मतदान अधिकारी-2 उपस्थित रहे, जबकि बल्ह उपमंडल से 12 अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

himachal news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर आज उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्य की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (जिन्हें राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नामित किया गया है), सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।...