Shadow

himachal news

ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन

ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन

himachal news
मंडी, 07 मई। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी में एम-स्वास्थ्य के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्य कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान दो डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं एम-स्वास्थ्य की फील्ड टीम की उपस्थिति में विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं तथा प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। बैंक के महाप्रबंधक कर्मवीर सिंह शेखावत ने भी कैंप में भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में इस प्रकार की पहल करने के लिए एम-स्वास्थ्य के प्रयासों की सरा...
मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निगम को आगामी सीजन के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद की तैयारियों के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेब उत्पादकों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और इसके लिए निगम को किसानों तक उनके उत्पादों का अधिकतम लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले सीजन में सेब की खरीद शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा प्रदेश के बागवानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों की अग्रिम सूचना जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएमसी ने वर्ष 2025 में एमआईएस के तहत रिकॉर्ड 98,54...
अटल टनल ने लाहौल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी: राज्यपाल

अटल टनल ने लाहौल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी: राज्यपाल

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को लाहौल-स्पीति एवं मनाली प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध अटल टनल, रोहतांग, का दौरा कर इसकी तकनीकी विशेषताओं, सामरिक महत्त्व तथा क्षेत्रीय विकास में इसकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल टनल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित आधुनिक इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत उदाहरण है। इससे हिमालयी क्षेत्र में विकास और सम्पर्क के नए आयाम स्थापित हुए हैं। राज्यपाल ने साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टनल का अवलोकन किया तथा बीआरओ अधिकारियों से इसके निर्माण, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें वर्षभर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच का साकार रूप है। उन्हो...
राज्यपाल ने हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की

राज्यपाल ने हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की

himachal news
मंडी, 6 मई ।  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को ज्ञान, कौशल और नवाचार के साथ आगे बढ़ना होगा। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तो भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर प्रदेश का अग्रणी दंत चिकित्सा संस्थान है, जिसने शिक्षा, शोध, सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार है और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं की ...
राज्यपाल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राज्यपाल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने इसे मात्र डिग्री वितरण कार्यक्रम न बताते हुए ‘ज्ञान, संस्कृति और जिम्मेदारी के संगम का उत्सव’ बताया। उन्होंने स्नातक छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल व्यक्तिगत करियर तक सीमित न रहें बल्कि अपने ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में समर्पित करें। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का उनका आदर्श आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता के समय था। विश्वविद्यालय परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने ‘भारत वल्लभ’ की अवधारणा को राष्ट्रीय दृष्टि का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने छात्रों से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सप...
‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार

himachal news
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल को शिमला के मॉल रोड से आगे बढ़ाते हुए मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सफलतापूर्वक विस्तारित किया है। उन्होंने बताया कि आरम्भ में मॉल रोड पर पुलिस विजिविलिटी बढ़ाने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यटकों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल अब सेवा, सुलभता और जन विश्वास पर आधारित आधुनिक पुलिस का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत औपचारिक (सेरेमोनियल) वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया है, जो पर्यटकों की सहायता, मार्गदर्शन, वरिष्ठ नागरिकों की मदद तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इन पुलिस...
मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने भेंट की

मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने भेंट की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गग्गल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट के समीप के क्षेत्र की वर्तमान दर लगभग 24 लाख रुपये प्रति कनाल है। उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित करने के लिए मुआवज़ा दरों का पुनर्निर्धारण करने का आग्रह किया ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। इस अवसर पर एरोसिटी परियोजना के संभावित लाभों पर भी चर्चा की गई। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने...
राज्यपाल से आरआईएमसी कैडेट्स ने भेंट की

राज्यपाल से आरआईएमसी कैडेट्स ने भेंट की

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, (आरआईएमसी) देहरादून के कैडेट्स ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेवल अधिकारी स्नेहा ने किया। उनके साथ आरआईएमसी के संकाय सदस्य अरुणा शर्मा और नितिन वैष्णव भी उपस्थित थे। राज्यपाल से संवाद के दौरान कैडेट्स ने अपना परिचय दिया और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होकर सशस्त्र बलों, विशेष रूप से भारतीय नौसेना में सेवा देने की अपनी आकांक्षाएं साझा की। राज्यपाल ने कैडेट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया और सशस्त्र बलों के लिए युवाओं को तैयार करने में आरआईएमसी की उत्कृष्ट भूमिका की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र के लिए अनुशासित, एकाग्र और देशभक्त अधिकारियों के निर्माण में संस्थान के योगदान की सराहना की। श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में अनुशासन, ईमानदारी और मजबूत चरित्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पद प्राप्त करने...
नव-पदोन्नत प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

नव-पदोन्नत प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

himachal news
हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमण्डल ने हाल ही में 834 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, इनमें 539 हेडमास्टर और 295 प्रधानाचार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा विभाग में एक साथ की गई अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति है। उन्होंने इस वर्ष 151 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की और इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की पारदर्शी तरीके से तैनाती करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी शिक्षकों को एक समान अवसर सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही है, जिसका प्रमाण इन स्कूलों में विद्यार्थियो...
मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय से नगर निगम शिमला के कचरा संग्रहण के 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ नगर निगम शिमला राज्य का पहला शहरी स्थानीय निकाय बन गया है, जिसने चरणबद्ध तरीके से कचरा प्रबंधन के लिए अपने वाहन बेड़े को इलेक्ट्रिक बेड़े में परिवर्तित करने की शुरुआत की है। इन वाहनों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम शिमला द्वारा 10 से 14 नवंबर, 2025 तक परीक्षण किए गए थे, जिनमें इन वाहनों ने शहर के भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में सफल प्रदर्शन किया। प्रत्येक वाहन की कचरा संग्रहण क्षमता एक टन है और इन्हें 13.98 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया है। इनके लिए चार्जिंग अवसंरचना भी स्थापित की गई है, जो नगर निगम के पार्किंग परिसर में लगाई गई है ताकि इनका उपयोग सुविधाजनक और प्रभावी ढंग से किया जा सके। एक बार पूर...