Shadow

himachal news

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री

himachal news
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिह सुक्खू से भेंट की और अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योेजना  के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधार किए हैं ताकि विद्यार्थियों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 156 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को कला, विज्ञान औ...
कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

himachal news
एशियन कुराश कप (सीनियर वर्ग) के कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। यह प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई, 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस में आयोजित की गई थी। सौरव सुमन जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं तथा वर्तमान में शिमला जिले के मतियाना में अपनी सेवाएं दे रहे हैैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने सौरव सुमन को उनकी लगन और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।...
नगर निगम मंडी की 31मई को होने वाली मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

नगर निगम मंडी की 31मई को होने वाली मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

himachal news
मंडी, 29 मई। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा हॉल में मतगणना प्रक्रिया का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पर मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, टेबल प्रबंधन, अभिलेख संधारण, परिणाम संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को मतगणना के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रुपिंदर कौर ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करें। उन्होंने कहा कि मतगणन...
नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल भवन

नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल भवन

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस विद्यालय को  हाल ही में सीबीएसई पाठयक्रम के अंतर्गत लाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां विद्यार्थियों के साथ संवाद करने आए हैं। राज्य सरकार ने 150 से अधिक विद्यालयों में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ संवाद करने से उन्हें उनकी समस्याओं को समझने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय के सीबीएसई संस्थान बनने के बाद नेरवा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसलिए राज्य सरकार ने विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से नया स्कूल भवन निर्मित किया जाएगा, इसका निर्माण कार...
उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित पुस्तक ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ आबोहवा और पानी का उपहार दिया है और इन संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर के रूप में शिमला ने पिछले कुछ वर्षों में अनेक बदलाव देखें है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से लेकर अब तक शिमला शहर में हो रहे बदलावों को देख रहे हैं। जहां पहले जंगल हुआ करते थे, वहां अब इमारतें बन गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुनियोजित निर्माण आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर को तारों के जाल से निजात दिलवाने के लिए 145 करोड़ रुपये की ला...
देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल

देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश में एक समर्पित धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस सर्किट के माध्यम से प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों, शक्तिपीठों, मठों और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क, आधुनिक सुविधाओं और मजबूत संपर्क व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए। इससे न केवल प्रदेश की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण भी होगा। राज्यपाल ने यह बात आज कांगड़ा जिले स्थित मां ज्वाला देवी जी मंदिर में शीश नवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने मां ज्वाला देवी जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश म...
मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री

मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम यहां बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीद पर बागवानों को भुगतान के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाश की जाएं। मौजूदा भुगतान प्रणाली के तहत बागवानों को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत की गई खरीद पर नकद राशि के स्थान पर उन्हें विभाग द्वारा अन्य सामग्री प्रदान कर भुगतान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कदम से छोटे और सीमांत सेब उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीजन में सेब उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाए और बागवानों की सुविधा के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। इस वर्ष मंडी मध्यस्थता योजना ...
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान सुशाासन, जनकल्याण और प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक पहलों पर भी संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। .0....
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति

himachal news
मंडी, 24 मई। जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र संख्या-89 मंडी के अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 तथा दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 699 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 357 अनु...
पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवाना

पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवाना

himachal news
मंडी, 24 मई। मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 121 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ आज रवाना कर दिया गया। ये मतदान दल 26, 28 और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के लिए 323 मतदान केन्द्र स्थापित करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर की निगरानी में मतदान दलों को बिपाशा सदन मंडी से बसों के माध्यम से प्रथम चरण के चुनावों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सबसे अधिक 121 मतदान केन्द्रों, 28 मई को 111 तथा 30 मई को 91 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के चुनावों के लिए मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारिय...