
मंडी, 24 मई। जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र संख्या-89 मंडी के अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 तथा दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।