पंडित प्रेमनाथ डोगरा जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सच्चे शिल्पकार: राज्यपाल
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के पुराने शहर के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित प्रेमनाथ डोगरा भवन में पंडित प्रेमनाथ डोगरा के परिजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा महान डोगरा राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण और बिना शर्त एकीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रवादी नेताओं में से एक हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा जी ने अपने साहसी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर ‘शेर-ए-दुग्गर’ के रूप में अपनी पहचान कायम की। उनके विचार और त्याग आज भी देशभर में राष्ट्रवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
राज्यपाल ने प्रजा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पंडित डोगरा जी के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए ...








