पंचायती राज चुनाव–2026: करनेहड़ा व गलमा पंचायतों के प्रथम व द्वितीय चरण में 5-5 वार्डों के मतदान केंद्र महिला मतदान कर्मियों के हवाले
मंडी,21 मई।
महिला सशक्तिकरण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक बल्ह में पंचायती राज चुनाव–2026 के अंतर्गत एक अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत पंचायत करनेहड़ा एवं पंचायत गलमा के सभी मतदान केंद्र पूर्णतः महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।
प्राधिकृत अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह समृतिका नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में 26 मई 2026 को पंचायत करनेहड़ा की 5 वार्डों तथा द्वितीय चरण में 28 मई 2026 को पंचायत गलमा की 5 वार्डों में सभी मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इन केंद्रों पर प्रीसाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी तथा अन्य सहयोगी स्टाफ के रूप में महिला कर्मी सेवाएं देंगी।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्...








