एशियाई विकास बैंक की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया मध्यावधि निरीक्षण, पलौहटा में शुरू होगा ‘मोनोरेल’ पायलट प्रोजेक्ट
*मंडी, 18 अप्रैल।* प्रदेश के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हिमाचल प्रदेश सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर, इरिगेशन एंड वैल्यू एडिशन (एचपी शिवा) परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एक उच्चस्तरीय टीम इन दिनों मंडी जिले के दौरे पर है। प्रोजेक्ट टीम लीडर डेनिस लोपेज के नेतृत्व में इस टीम में ब्रैंडो एंजेल्स, प्राची शर्मा और दिनेश गोदियाल शामिल हैं।
विभिन्न क्लस्टरों का गहन निरीक्षण
बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा दो दिवसीय सघन दौरे के दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों की समीक्षा की गई। गत दिवस टीम ने विकास खंड गोपालपुर के भांबला क्लस्टर का दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त आज विकास खंड सुंदरनगर के खग्राओं व पलौहटा-2 क्लस्टर और विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर का दौरा कर जमीनी...








