एचआरटीसी चालक-परिचालक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था पर फोकस
मंडी, 24 जून। एचआरटीसी चालक-परिचालक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, जिले के सभी एसडीएम तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक वर्चुअल उपस्थित रहे।
बैठक में हड़ताल के दौरान सार्वजनिक परिवहन के सुचारू संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों के लिए वैकल्पिक यातायात साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक सेवाएं निर्ब...








