Shadow

himachal news

मंडी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत तीसरे व अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

मंडी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत तीसरे व अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

himachal news
मंडी, 14 मई। नगर निगम मंडी चुनाव के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर रुपिन्दर कौर की अध्यक्षता में आज राजकीय बल्लभ महाविद्यालय मंडी के सभागार में तीसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सभी कार्य हैंडबुक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न किए जाने चाहिए, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। रुपिन्दर कौर ने बताया कि नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 तक कुल 34 पोलिंग बूथों में 17 मई को मतदान होगा। इसके लिए रिजर्व पार्टियों सहित कुल 45 मतदान पार्टियों के 180 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया। इनमें 45 पीठास...
नगर निगम चुनावों में प्रयोग होने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सम्पन्न

नगर निगम चुनावों में प्रयोग होने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सम्पन्न

himachal news
मंडी, 13 मई। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए 17 मई को होने वाले मतदान हेतु प्रयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया बुधवार को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में सम्पन्न हुई। वार्ड नंबर 1 से 13 तक के लिए कुल 69 ईवीएम मशीनों को चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप तैयार किया गया। कमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न की जाए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि मतदान से पूर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को मतदान के लि...
प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि ‘फिट हिमाचल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को पोषणयुक्त भोजन के महत्त्व के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। हिमाचल व्यापक पोषण नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में डिजिटलीकरण के महत्त्व पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम बनेगी तथा मरीजों को पंजीकरण और जांच रिपोर्ट जैसी भौतिक प्रतियांे की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। उन्होंने आईजीएमसी, शिमला में पायलट परियोजना के रूप में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइकोलॉजी, बायो-केमि...
स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली के लिए दाखिल नामांकन सही- रुपिंदर कौर

स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली के लिए दाखिल नामांकन सही- रुपिंदर कौर

himachal news
मंडी, 12 मई। उपमंडल मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दाखिल 20 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह के  नामांकन सही पाए गए हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान के  नामांकन सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर के  नामांकन  जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवा...
राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल (युवाह) द्वारा आयोजित ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेश के सभी 12 जिलों में चलाया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। युवाह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन ‘यूथ फॉर राइज-नो टू ड्रग्स, यस टू पैशन’ की विस्तृत जानकारी दी। इस मिशन के अंतर्गत ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यभर में आयोजित किए जा रहे जागरूकता अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन युवाओं, विद्यार्थियों तथा आमजन को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ...
मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी शिमला में निर्मित होने वाले व्यावसायिक परिसर की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी शिमला में निर्मित होने वाले व्यावसायिक परिसर की समीक्षा की

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शहरी विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिमला में सब्जी मंडी केंद्रीय व्यापारिक जिला (सीबीडी) परियोजना तथा हमीरपुर के प्रस्तावित सिटी सेंटर परियोजना के अंतर्गत राज्य सरकार विश्वस्तरीय व्यापारिक और आर्थिक केंद्र विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करने, संस्थागत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक व्यावसायिक स्थलों, स्मार्ट पार्किंग सुविधाओं और ग्रीन-ब्लू सार्वजनिक क्षेत्रों के माध्यम से ये परियोजनाएं स्थायी राजस्व सृजन की दिशा में सहायक साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने विभाग को इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जी मंडी सीबीडी परियोजना शिमला को दो चरणों के तहत विकसित किया जाएगा जिसके लिए 330 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के पहले चरण पर 210 करोड़ रुपय...
एक जून से शुरू होगा एंटी चिट्टा अभियान का दूसरा चरण: मुख्यमंत्री

एक जून से शुरू होगा एंटी चिट्टा अभियान का दूसरा चरण: मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 1 जून से 20 अगस्त 2026 तक प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘‘एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान’’ के दूसरे चरण को व्यापक स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में कम से कम 10 शिक्षण संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा निर्माण और वितरण को लेकर फार्मास्यूटिकल कंपनियों द्वारा नियमों की सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी तथा दवाओं के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से दवाइयां बेचने वाली दुकानों के लाइसेंस रद्द किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज से चिट्ट...
पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

himachal news
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सेे आज लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की। कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक के दौरान पारस्परिक हितों से जुड़े अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी वैचारिक आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

himachal news
डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए। विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभा...
मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के हिमालयन सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंस द्वारा संचालित आपदा जोखिम न्यूनीकरण, लचीली कार्य योजना और अनुसंधान पहलों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राज्य में बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर एचपीयू सेंटर को विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन करने के निर्देश दिए। इस अध्ययन में बांधों के प्रभाव, तापमान में बदलाव, भौगोलिक परिस्थितियों तथा हिमालयी क्षेत्र में बार-बार होने वाली बादल फटने की घटनाओं के एरियल-डिस्टेंस आधारित विश्लेषण का आकलन शामिल होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आपदा का विस्तृत अध्ययन, खतरा आकलन और तकनीकी मूल्यांकन से संबंधित सभी राज्य स्तरीय अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां इसी सेंटर के माध्यम से संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा ...