पोषण पखवाड़ा के तहत चोलथरा व जमसाई में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित
धर्मपुर (मंडी), 20 अप्रैल। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के अवसर पर चोलथरा और जमसाई सर्कल में दो ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने की। उन्होंने सही पोषण-देश रोशन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा कुपोषण को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
शिविरों में समुदाय को संतुलित पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, मातृ एवं शिशु पोषण, एनीमिया की रोकथाम, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में मस्तिष्क विकास जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों में अधिक स्क्रीन समय के प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पो...








