Shadow

himachal news

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन एक ही नामांकन दाखिल

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन एक ही नामांकन दाखिल

himachal news
मंडी, 29 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। यह नामांकन वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से गगन (59) पुत्र बिहारी लाल, निवासी 79/9 भगवाहन, मंडी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया गया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 1 से 13 एवं एसडीएम मंडी सदर रुपिन्द्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन अन्य किसी भी वार्ड से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं, वार्ड नंबर 14 और 15 से भी कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 14 और 15 एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी। रूपिन्द्र कौर ने बताया कि 30 अप्रैल और 2 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जब...
निटिंग प्रशिक्षण के बाद 8 प्रशिक्षुओं को मिली मशीनें

निटिंग प्रशिक्षण के बाद 8 प्रशिक्षुओं को मिली मशीनें

himachal news
मंडी, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) मंडी द्वारा आजीविका गतिविधियों के तहत बग्गी में संचालित निटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। लगभग साढ़े चार माह तक चले इस प्रशिक्षण में 8 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को परियोजना की ओर से टूलकिट (निटिंग मशीन) प्रदान की गई, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निटिंग जैसे कौशल के माध्यम से महिलाएं घर बैठे भी आय अर्जित कर अपने परिवार की आर...
नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

himachal news
मंडी, 28 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर संस्कृति सदन कांगनीधार में मतदान अधिकारियों के लिए पहली रिहर्सल आयोजित की गई। 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए 15 वार्डों के 38 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जाएगा। रिहर्सल में कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान सदर उपमण्डल से 66 पीठासीन अधिकारी, 67 सहायक पीठासीन अधिकारी, 74 मतदान अधिकारी-1 तथा 72 मतदान अधिकारी-2 उपस्थित रहे, जबकि बल्ह उपमंडल से 12 अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

himachal news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर आज उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्य की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (जिन्हें राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नामित किया गया है), सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।...
शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

himachal news
हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल पर साकार होने लगी है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी ग्रीन पंचायत बन गई है, जिसमें 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना ने सफलतापूर्वक उत्पादन आरंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने कसुम्पटी दौरे के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया। क़रीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में आरंभ हुआ था और 30 मार्च 2026 को इसे विद्युत् ग्रिड से जोड़ दिया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सौर परियोजना से प्रतिदिन लगभग 3000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि वार्षिक उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत् बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से ख़...
कसुम्पटी क्षेत्र के चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल का नया भवन, 16 करोड़ से स्थापित होगा 66 केवी सब-स्टेशन

कसुम्पटी क्षेत्र के चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल का नया भवन, 16 करोड़ से स्थापित होगा 66 केवी सब-स्टेशन

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चियोग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, चियोग के नए भवन के लिए 5.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कूल में अगले वर्ष से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए 66 के.वी. सब-स्टेशन के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, जिसे एक साल के भीतर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए एफआरए के तहत स्वीकृत बंगापानी से चडैल, चियोग से जठाई, धलैऊ से जनुनाला, चियोग से मेहाना, धलैऊ से धार, फागू से सरिवन तथा जुब्बड़ से कढरब सड़कों के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने धरेच सिंचाई परियोजना के लिए धन उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। श्री सुक्खू ने अपने छा...
मुख्यमंत्री ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली फागू से धरेच सड़क, 7.85 करोड़ रुपये से बनने वाली धरेच से चटोग वाया मांडा सड़क, 4.81 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली डरन से जुब्बड़ सड़क, 1.50 करोड़ रुपये से बनने वाली खेती जुब्बड़ से खद्ररव सड़क, 2 करोड़ रुपये की फागु से सरिऊ सड़क, 2.70 करोड़ रुपये की बंगापानी से चडैल सड़क, 3 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली चियोग से जठाई सड़क, 2.50 करोड़ रुपये की धलेऊ से जनू नाला सड़क, 2.60 करोड़ रुपये से बनने वाली न्होग से कनेशी सड़क, 1 करोड़ रुपये की धलैऊ से धार सड़क, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली क्यानाला से सरोग सड़क, 90 लाख रु...
विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

himachal news
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरी चुनौती कोष पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मजबूत अधोसंरचना के निर्माण के दृष्टिगत राज्य सरकार ने शहरी चुनौती कोष के तहत लगभग 5 हज़ार 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। उन्होंने छोटे शहरी स्थानीय निकायों और उनकी सीमित राजस्व क्षमता के दृष्टिगत राज्य के लिए 1,350 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में निर्धारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और कम व्यावसायिक लाभ के कारण पुनर्विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी सीमित रहती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी और विश...
प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

himachal news
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 34.31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर में 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 107 विद्यार्थियों की क्षमता के छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने लाहौल एवं स्पीति के ताबो स्थित 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर, में 8.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास किया। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, खग्गल, हमीरपुर में 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास भी किया। इन दोनों वर्कि...
मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

himachal news
*मंडी, 25 अप्रैल।* आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 की तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की। कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संभावित आपात स्थिति से प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से निपटने की योजना बनाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संभावित आपदा की स्थिति में शीघ्र, समुचित एवं समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।  उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बिजली, पानी एवं सड़कों की स्थिति की जानकारी सोशल मीडिय...