Shadow

शिक्षा मंत्री 5 जुलाई को करेंगे देयोरी में स्कूल भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण

मंडी, 04 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न राजकीय पाठशालाओं के भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार रोहित ठाकुर 4 जुलाई, 2026 को सायंकाल सुंदरनगर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। शिक्षा मंत्री 05 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोरी के नवनिर्मित भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला देयोरी के नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त वे राजकीय प्राथमिक पाठशाला तनबाग व राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वाण का लोकार्पण तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथेरी, ग्राम पंचायत सेगली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटाधार व राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुहड़ा के भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

इसी दिन दोपहर बाद वे देयोरी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *