Shadow

Tag: latest

मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

himachal news
*मंडी, 25 अप्रैल।* आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 की तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की। कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संभावित आपात स्थिति से प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से निपटने की योजना बनाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संभावित आपदा की स्थिति में शीघ्र, समुचित एवं समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।  उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बिजली, पानी एवं सड़कों की स्थिति की जानकारी सोशल मीडिय...
शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

himachal news
मंडी, 25 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को शहरी निकायों तथा पंचायत चुनावों के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हैंडबुक का अध्ययन कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार और नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी ने पीपीटी के माध्यम से नामांकन, जांच, नाम वापसी, उम्मीदवारों की सूची, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी । पंचायत चुनावों से संबंधित प्रावधानों, दस्ताव...
निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

himachal news
मंडी, 25 अप्रैल। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि निजी जल भंडारण टैंकों की नियमित साफ-सफाई तथा उनमें गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोगों को टैंकों की सफाई, रिसाव की रोकथाम तथा जल की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए जहां गर्मियों में सूखे की स्थिति के कारण जल स्रोत प्रभावित होते हैं, ताकि वहां पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने जल संचय को लेकर दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने पर बल देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के प...