लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजित
लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे दोनों राज्यों के लोगों को इस अवसर को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न प्रदेशों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गुजरात और महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने राज्यपाल के साथ संवाद किया और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी साझा की।
राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इसके माध्यम से ...








