जिले में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य बैंक और विभाग – अपूर्व देवगन
मंडी, 09 जून
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकों के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। वह मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंडी जिला की त्रैमासिक जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले के समग्र आर्थिक विकास के लिए बैंक और विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ अंत...








