एड्स सुरक्षा अभियान से लोगों को जोड़ने और 95-95-99 लक्ष्यों को हासिल करने पर जिला-स्तरीय बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता
*मंडी, 11 जून।* 'मोबिलाइजेशन फ़ॉर एड्स सुरक्षा' (एमएएस) पहल के तहत जिला-स्तरीय समीक्षा और योजना बैठक उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित की गई। बैठक में जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनसीडी) डॉ. पवनेश के अतिरिक्त एचआईवी/एड्स की रोकथाम, देखभाल और इलाज की गतिविधियों को लागू करने और उनकी निगरानी के लिए गठित ज़िला-स्तरीय समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।
उपायुक्त ने एचआईवी से निपटने के राष्ट्रीय और वैश्विक लक्ष्यों 95-95-99 को हासिल करने के लिए एड्स सुरक्षा अभियान के तहत ज़िला-स्तरीय प्रयासों को मज़बूत करने पर बल दिया। उन्होंने पूरे ज़िले में जागरूकता, रोकथाम, जाँच, इलाज और वायरल सप्रेशन (वायरस के स्तर को कम करने) के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 95-95-99 लक्ष्यों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है क...








