Shadow

दिव्यांगजनों को सुगम व सुलभ सेवाएं प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता- गुरसिमर सिंह

*मंडी27 जून।* अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुगम व सुलभ सेवाएं प्रदान करना सरकार व जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभाग इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य करें। वे आज यहां जिला स्तरीय विभिन्न समितियों की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

इन बैठकों में दिव्यांगता अधिकार अधिनियम2016 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांगता समितिराष्ट्रीय न्यास अधिनियम1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तर की समितिमैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समितिअल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के 15-सूत्रीय कार्यक्रम तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के कार्यों की समीक्षा की गई।

 

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता से धरातल तक पहुंचाने के निर्देश दिएताकि जरूरतमंद वर्गों को इनका वास्तविक लाभ मिल सके।

 

दिव्यांगता समिति की बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम2019 और सुगम्य भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को अनुकूल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त कार्यालय में लिफ्ट निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मंडी बस स्टैंड में दिव्यांगजनों तथा महिलाओं के लिए पृथक प्रतीक्षालय बनाने का मामला निगम द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक 7632 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बने हैंउनके कार्ड मिशन मोड पर बनाए जाएं। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रैल से जून माह तक 10 मेडिकल बोर्ड आयोजित किए गएजिनमें 317 मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए।

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अंतर्गत जिला में 97 दिव्यांग बच्चों के लिए कानूनी संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने समिति को निर्देश दिए कि जिन पात्र बच्चों के संरक्षक अब तक नियुक्त नहीं हुए हैंउनके मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री के नए 15-सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आईसीडीएस सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशनशहरी आजीविका मिशन तथा मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

मैनुअल स्कैवेंजर्स अधिनियम2013 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मासहायक आयुक्त नगर निगम विजय कुमारजिला न्यायवादी विनोद भारद्वाजजिला कल्याण अधिकारी समीरजिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) गोपी चंद पाठकजिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी एसडीएम व अन्य सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए।

-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *