Shadow

राज्यपाल कोे लोकायुक्त ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बरोवालिया ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल को लोकायुक्त कार्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा संस्था की कार्यप्रणाली एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कविन्द्र गुप्ता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकायुक्त संस्था की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुशासन को सुदृढ़ बनाने में लोकायुक्त की भूमिका अहम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था भविष्य में भी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करती रहेगी।
लोकायुक्त ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *