Shadow

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

गोहर 8 मई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में  सर्व  स्वयंसेवियों, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारम्भ एसडीएम गोहर देवी राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने उपस्थित लोगों को रेड क्रॉस की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए इसे समाज के प्रति एक प्रेरणादायक योगदान बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *